शादियाबाद। थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर गुरुवार की रात हजारों रुपये के कीमती मोबाइल उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है। मसूदपुर निवासी फैजान अहमद अंसारी की स्थानीय थाना स्थित चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह वह गुरुवार की देर शाम अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे कीमती मोबाइल और लैपटाप उड़ा दिए। सुबह ग्रामीणों और आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को दी। जानकारी होते ही दुकानदार जब मौके पर पहुंचा तो आवाक रह गया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।