फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लोगों का हुआ था नुकसान

Sat, 29 Oct 2016 11:13 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सलेमपुर। मेहरौना बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल के बाद हुई आगजनी में प्रधान समेत 17 लोगों का नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन ने 5.94 लाख का नुकसान होने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ितों को सहायता राशि दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी है। लार के मेहरौना में 15 अक्टूबर की रात मूर्ति विजर्सन जुलूस में पुलिस की चूक से बवाल व आगजनी की घटना हुई थी। पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटा और निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आगजनी में मेहरौना के प्रधान की प्लाई की दुकान समेत 17 लोगों का नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन ने जांच के बाद इन लोगों का 5.94 लाख रुपये का आगजनी व तोड़फोड़ से नुकसान का दावा किया है। तहसील प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट डीएम अनिता श्रीवास्तव को भेजा है, ताकि पीड़ितों को सहायता राशि मिल सके। जिला प्रशासन तहसील प्रशासन की तरफ से भेजे गए रिपोर्ट को शासन को भेजने की कवायद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कागजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद अफसर इसे भेजने की बात कह रहे हैं। तहसीलदार राहुलदेव भट्ट ने बताया कि मूर्ति विसर्जन में उपद्रवियों की ओर से किए गए आगजनी में 17 लोगों का नुकसान हुआ है। इसका आंकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें