फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने पकडा टिकट दलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। आरपीएफ और सीआईबी भटनी की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए न्यू कॉलोनी से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1.75 लाख रुपये नकद, 2.52 लाख रुपये से अधिक कीमत के तत्काल और सामान्य टिकट, लैपटॉप, प्रिंटर बरामद हुआ। कुछ दिन पूर्व भुजौली कॉलोनी से भी एक टिकट दलाल को टीम ने पकड़ा था। होली के बाद रेलवे टिकटों की मांग बढ़ गई है। आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर राजाराम, मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी ऋषि पांडेय ने टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में बुधवार को देवरिया सदर के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अभय राय, एसआई अबू फरहान गफ्फार और सीआईबी भटनी के प्रभारी संजय राय की टीम ने न्यू कॉलोनी में एक टिकट दलाल के यहां छापा मारा। यहां से हर्षित केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित ब्लैक टीएस सॉफ्टवेयर से बनाए गए 252462 रुपये कीमत के 101 तत्काल व सामान्य टिकट, 1.75 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप एवं एक प्रिंटर बरामद किया गया। हर्षित केजरीवाल ने बताया कि वह 2013 से न्यू कॉलोनी मोहल्ले में दिव्य शक्ति रेल ट्रेवेल्स नाम से दुकान चला रहा है। लोगों से ऑर्डर लेकर टिकट बनाता था और प्रति व्यक्ति 300 से 400 रुपये अधिक लेकर बेचता था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एक करोड़ के बेच चुका था टिकट
पकड़े गए आरोपी के पास चार हजार से ज्यादा ई-टिकट बेचने की हिस्ट्री मिली है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। पूछताछ में टिकट बेचने वाले कई संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए हैं। बताया कि सॉफ्टवेयर उसने ऑनलाइन खरीदा था। पैसे का लेनदेन अपने एसबीआई के खाते से मोबाइल बैंकिंग, गूगल पे, पेटीएम आदि से करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें