फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लगाया जाम
तीन घंटे तक गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर बाधित रहा आवागमन
एसडीएम-सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया
गौरीबाजार के बखरा खास में मारपीट में घायल युवक की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के बखरा खास गांव में जमीन की रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने रविवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गौरी बाजार-हाटा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता देने की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक चले जाम से वाहनों से लंबी कतारें लग गईं। सीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
बखरा खास गांव में रघुवीर उर्फ रामू यादव (35) का अपने भाइयों से जमीन की रंजिश है। गुरुवार को खेत में मेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें रघुवीर बुरी तरह जख्मी हुए थे। शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज से लखनऊ पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार की सुबह बखरा चौराहे के पास शव को रखकर गौरी बाजार-हाटा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण चौराहे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर सदर एसडीएम रामकेश यादव, सीओ वरुण कुमार मिश्र, एसओ परमाशंकर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन लोग गिरफ्तारी, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व आश्रित को नौकरी देने की अपनी मांग पर अड़े थे। इसे लेकर काफी नोकझोंक भी हुई। बाद में अफसरों ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज
बखरा खास गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने रघुवीर की पत्नी शीला देवी की तहरीर पर दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट, जान-माल की धमकी व हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें हरेराम यादव, छोटेलाल यादव पुत्र वंशराज यादव, राजा बाबू उर्फ सोनू पुत्र छोटे लाल यादव, प्रेम सुंदरी पत्नी हरेराम यादव व संध्या पत्नी छोटेलाल यादव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें