फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने नेपाली युवती को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने मानव तस्करी के आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

काम दिलाने के बहाने नेपाली युवती को भारत ला रहा था आरोपी युवक
एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने दोनों को नेपाल पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी खुनुवां बीओपी के जवानों ने रविवार की शाम गश्त के दौरान एक नेपाली लड़की व लड़के को पकड़ा। पूछताछ में मामला मानव तस्करी का सामने आने के बाद लिखा-पढ़ी करके दोनों को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी 43 वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के चेकपोस्ट के जवानों ने नेपाल से भारत आ रहे संदिग्ध जोड़े को रोका। पूछताछ व छानबीन करने पर पता चला कि उनमें से एक युवक मानव तस्कर है जो कि नेपाल के कपिलवस्तु जिले की रहने वाली 17 वर्षीय युवती को काम दिलाने के बहाने बहला फुसला कर अपने साथ भारत लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए मानव तस्कर की पहचान धर्म बहादुर यादव निवासी ग्राम शिवपरा थाना तौलीहवां जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई है। एसएसबी 43वीं वाहिनी के कमांडेंट जनार्दन प्रसाद ने बताया कि दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के मार्जदपुर चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें