फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचनलता ने महिला थाने पहुंच कर दिया समर्पण

विज्ञापन
देवरिया में बालिका गृह की अधीक्षका कंचनलता ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बालगृह कांड की आरोपी अधीक्षिका कंचनलता ने मंगलवार की सुबह महिला थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। महिला थाने के एसओ ने तत्काल इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों ने महिला कांस्टेबल के साथ उससे पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में पूछताछ की।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह पर छापेमारी की। मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित बालगृह बालिका व स्वाधार गृह पर छापामारी कर 24 लड़कियों को मुक्त कराया। संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। उनकी बेटी व अधीक्षिका कंचनलता त्रिपाठी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीम बनाई गई थी। मंगलवार की सुबह कंचनलता खुद महिला थाने पहुंच गई। महिला थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उच्चाधिकारियों ने पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में उससे पूछताछ की। सदर कोतवाल विजय सिंह गौर का कहना है कि अधीक्षिका कंचनलता हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें