फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के शव से लिपट कर बिलख पड़े गड्डू और मनीषा

विज्ञापन
विज्ञापन
शव से लिपट कर बिलख पड़े गड्डू-मनीषा
विज्ञापन


शराबी पति सक्रिंद को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के ग्राम सरया में शुक्रवार की रात हथौड़े से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले सकिंद्र से शनिवार को भी पुलिस की पूछताछ जारी रहा। छानबीन के दौरान हत्या के पीछे पति का शक्की स्वभाव मुख्य कारण बताया जा रहा है। उधर, सीमा का शव देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। मां के शव को देख बेटा गुड्डू और बेटी मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सीमा काफी मिलनसार और सरल स्वभाव की घरेलू महिला थी, मगर सकिंद्र अपने स्वभाव के चलते उस पर शक करता था। शराब पीने पर भी वह उसे टोकती रहती थी। लिहाजा अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उसकी पिटाई करता था। शुक्रवार की रात भी जब बकरी चराकर सीमा घर पहुंची तो पति से विवाद हो गया। गुस्से में सकिंद्र ने हथौड़ा उठाकर उसके सिर पर कई वार कर दिया। गंभीर चोट से सीमा की मौत हो गई। बाद में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। दंपती को तीन बेटे मुकेश, विकेश और गुड्डू हैं, जबकि एक बेटी मनीषा है। मुकेश और विकेश विदेश में रहते हैं, जबकि गुड्डू और मनीषा घर पर मां के साथ रहती हैं। मां की मौत और पिता के पुलिस हिरासत में होने के बाद दोनों बच्चों को संभालने वाला कोई नहीं था। ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने में लगे थे। देर शाम जब शव गांव पहुंचा तो मां के शव से लिपट कर दोनों बिलख पड़े। उनकी हालत देख हर किसी की आंखें नम थी। लोग सकिंद्र को कोस रहे थे। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। हत्या के पीछे उसका शराबी होना व शक्की स्वभाव सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें