फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल के थप्पड़ से युवती बेहोश

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : pti
विज्ञापन
भाटपाररानी। जमीन विवाद में फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला की बेटी लेडी कांस्टेबल ने उलझ गई। महिला कांस्टेबल ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई से वह थाने में ही गश खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे भाटपाररानी पीएचसी ले जाया गया। मामला भाटपाररानी थाने का है। इस मामले में पुलिस ने विवाद करने वाले दोनों पक्षों पर एनसीआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 12 मालवीय रोड में अशोक गुप्ता और बैजनाथ गुप्ता के बीच भूमि का विवाद चला आ रहा है। बैजनाथ गुप्ता की पत्नी संतोषी देवी का आरोप है कि सुबह एक पक्ष के कुछ लोग जबरन घर में घुसकर उसे और उसके पुत्र-पुत्री की पिटाई कर दी। घायल संतोषी देवी अपनी बेटी पूजा के साथ थाने जाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस दोनों पक्ष को बुलाकर मामले की पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतोषी देवी की बेटी पूजा गुप्ता पूछताछ कर रही एक महिला कांस्टेबल से उलझ गई। इस पर महिला कांस्टेबल ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई से पूजा बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। पूजा को तत्काल पीएचसी ले जाया गया। होश में आने पर उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से 4-4 लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर उन्हें शांतिभंग में पाबंद कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान पूजा अचानक एक महिला कांस्टेबल से उलझ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें