फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जलाकर मारने में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा आईटी सेल के लोकसभा क्षेत्र प्रमुख तेजबहादुर पाल ने मंगलवार को एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पिछले दिनों पार्टी के संसदीय कार्यालय पर हुई घटना का जिक्र करते हुए पार्टी के एक विधायक से खुद की जान का खतरा बताया। फर्जी मुकदमे में फंसाने का भी अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

तेजबहादुर का कहना था कि बीते 16 मई को पार्टी के संसदीय कार्यालय पर वह जरुरी कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक विधायक ने निजी द्वेष में गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। किसी तरह भाग कर उसने खुद को बचाया। इस मामले की शिकायत उसने जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी की। मामला सुर्खियों में आने के बाद अब विधायक उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। दो दिन पहले उसे रुद्रपुर कोतवाली से फोन कर बताया गया कि जिस महाविद्यालय में वह कार्यरत हैं, वहां से उसके विरुद्ध लैपटॉप व दस्तावेज चोरी की तहरीर दी गई है। यह महाविद्यालय विधायक का है। तीन माह से मानदेय बकाया है। इसे मांगने पर ही उत्पीड़न किया जा रहा है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें