संतकबीरनगर। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर उगाही के आरोप में कोतवाली खलीलाबाद में तैनात सिपाही को एसपी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर उर्फ लहुरा देवा निवासी राधेप्रकाश पुत्र संता प्रसाद ने शिकायत किया था कि उनका पासपोर्ट बनना है, जिसका वेरिफिकेशन कोतवाली खलीलाबाद में तैनात सिपाही शैलेश कुमार के पास है। वह वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांग रहे है। उन्होंने प्रमाण दिया तो जांच कराई गई। जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद आरोपी सिपाही शैलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।