मझना नाले के किनारे खेत में मिला कंकाल
गौरीबाजार। सेखुई गांव के बगहां टोले के पास मझना नाला के किनारे एक खेत में रविवार की सुबह नर कंकाल मिला। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की सुबह गांव के लोग मझना नाले के किनारे शौच करने गए थे। एक खेत में पड़े नर कंकाल को देखकर डॉयल-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंकाल किसका है, यह पता नहीं चल सका है। गांववालों ने आशंका जताई है कि अन्यत्र हत्या के पश्चात अज्ञात लोगों ने बोरे में भरकर इस लाश को मझना नाले में फेंक दिया होगा। बहते हुए यह यहां आया होगा। जंगली जानवर इसे खींचकर खेत में ले गए होंगे। थाना प्रभारी अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कंकाल महिला का है या पुरुष का यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।