देवरिया। कोतवाली में दरोगा से बदसलूकी करने वाले चार लोगों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया गया है। एसआई आशुतोष कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। चारों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शहर के परसिया उर्फ खरजरवा के रहने वाले होरूनिशा, वसीम, नजीरा और असगर अली को किसी मामले में कोतवाली पुलिस मंगलवार को उठाकर कोतवाली थाने लाई थी। मामले की पूछताछ के दौरान ही आरोपियों ने एसआई आशुतोष कुमार से विवाद कर लिया था। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई आशुतोष कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और सेवेन क्रिमिनल लॉ एमेडमेंट के तहत केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि एक मामले में चारों आरोपियों को थाने लाया गया था। पूछताछ के दौरान चारों मिलकर एसआई आशुतोष कुमार से अभद्रता की थी। बुधवार को चारों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।