फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में पुलिस को 15 हजार लोगों से खतरा

Thu, 16 Feb 2017 11:16 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
देवरिया। निष्पक्ष चुनाव कराने का पुलिस ने पैमाना ही बदल दिया। चुनाव में कोई बवाल न हो जाए, इसके लिए बड़े पैमाने पर लोगों को पाबंद कर पुलिस पल्ला झाड़ रही है। थानाक्षेत्र में किसने संदिग्ध है, इसकी पहचान करने में पुलिस हांफ रही है। सिर्फ शांतिभंग में पाबंदी कर काम चलाया जा रहा है। गांव में हुई आपसी विवाद को आधार बनाकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जिले के 15 हजार लोग चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। यह संदेह पुलिस-प्रशासन को है। इसे देखते हुए इतने लोगों को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद किया गया है। अब ऐसे लोगों को संबंधित मजिस्ट्रेट के पास जाकर मुचलका भरकर चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में शामिल नहीं रहने का शपथ पत्र भी देना होगा। शांतिभंग में पुलिस की ओर से पांबदी अभी जारी है।

सुरक्षा का हवाला देकर उच्चाधिकारी शांतिभंग की कार्रवाई तेज करने पर जोड़ रहे है। अब तक के यह आंकड़े बताने को काफी है कि पुलिस की मुखबिरी भी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आचार संहिता लागू होने के बाद बड़े पैमाने पर बदमाशों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 16 पर गुंडा एक्ट, 26 बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। चुनाव के दौरान जिला बदर हुए 35 बदमाशों पर पुलिस की खास नजर होगी, जो राजनीतिक संरक्षण में है। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश बदमाश इलाके में हैं। धरपकड़ का फरमान जारी होने के बाद पुलिस दबिश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें