फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने बुजुर्ग पर किया हमला, लहूलुहान

Thu, 16 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरीपार के राजपुर क्षेत्र के गांव रामनगर में दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। 108 एंबुलेंस में घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपी महिलाओं के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिरीपार के गांव रामनगर निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका बुजुर्ग भाई प्रीतम सिंह (74) मवेशियों के लिए घास लेने खेतों में गया था। दो स्थानीय महिलाओं ने बुजुर्ग को अकेला देखकर तेजधार हथियार (दराती) से हमला कर दिया। महिलाओं के हमले से प्रीतम बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घायल बुजुर्ग को परिजनों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है जमीनी विवाद चल रहा है। हालांकि जमीन की डिमार्केशन भी करवा ली गई थी। हमले से बुजुर्ग के सिर पर आधा दर्जन से अधिक टांके लगे हैं। आरोपी महिलाओं के  खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के बीच कोई पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। मारपीट के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें