विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों के दौरान 15 लोग घायल हो गए। बुधवार को शादी में शामिल होकर लौट रही कार अनियंत्रित होकर बारीपुर के पास पेड़ से टकरा गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। सोनूघाट रबड़ फैक्ट्री के पास ट्रैक्टर ट्राली पटल गई जिसमें चार श्रमिक घायल हो गए।
सब्जीमंडी के पास क्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड घायल हो गया। इन हादसों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
भलुअनी के बारीपुर के पास बुधवार की दोपहर चार पहिया गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में गड़ेर निवासी कपूर शाही, अशोक शाही, शत्रुजीत शाही और उदयराजी घायल हो गई।
सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर गांव गडे़र लौट रहे थे। बताया जाता है कि गाड़ी चला रहे व्यक्ति को नींद आने के कारण हादसा हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
कोतवाली केसोनूघाट रबड़ फैक्ट्री के पास मजदूर ट्रैक्टर में दो ट्राली जोड़कर काम पर जा रहे थे। इसी बीच एक ट्राली क ा हिच निकल जाने से ट्राली बेकाबू होकर पलट गई।
हादसे में भलुअनी के तेनुआ चौबे निनासी गुड्डू, भेड़ापाकड़ का रुदल, बबलू और तेनुआ निवासी कयास घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जबकि बुधवार की रात खुखुंदू के पुरैना के पास हुए सड़क हादसे में मझौलीराज निवासी राजदेव प्रसाद घायल हो गए। उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शहर के सब्जी मंडी के पास क्रेन की चपेट में आने से खुखुंदू इलाके का होमगार्ड शिवदत्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
वह ड्यूटी करने के लिए शहर आया था। तरकुलवा थानाक्षेत्र के मदरियवा निवासी राजमंगल बुधवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
जबकि खामपार के सैरेजी निवासी रामसागर पिपरा दीक्षित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।