फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई में चली गोली से किशोर की मौत

Fri, 19 Feb 2016 12:03 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सगाई के दौरान मंगलवार को खुशी में चलाई गोली से किशोर की मौत हो गई। आरोपी फरार हो गया। बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों दूल्हों को हिरासत में ले लिया, क्योंकि हमलावर उनका जीजा है। बुधवार को उनकी बारात दनकौर क्षेत्र के भट्ठा गांव में आनी थी। बुलंदशहर पुलिस दूल्हों को लेकर यहां गांव पहुंची।

शादी कराने के बाद फिर से उन्हें हवालात में बंद करा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी जब तक गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक दोनों भाई हिरासत में ही रहेंगे।   
विज्ञापन



भट्टा गांव निवासी दाताराम ने दो बेटियों की शादी बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र के अगवानी गांव निवासी कपिल और मूलचंद से तय की थी। दोनों सगे भाई हैं। 16 फरवरी को भट्ठा गांव से  परिजन लग्न सगाई लेकर गए। वहां दूल्हों के जीजा ने खुशी में फायरिंग की। सगाई में आए दूल्हों के मौसेरे भाई अंकित (14) को गोली लग गई।

उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हों के परिजनों पर दबाव बनाया कि वह आरोपी को पकड़वाए। आरोपी जब हाथ नहीं आया तो पुलिस ने दोनों दूल्हों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों को हवालात में बंद कर दिया।

बुधवार को उनकी बारात भट्टा गांव आनी थी। उनके परिजनों ने पुलिस से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाई। पुलिस ने कहा कि जब कि आरोपी हाथ नहीं आ जाता तब तक दूल्हों को छोड़ नहीं सकते।

पुलिस ने कहा कि शादी कराने के बाद दोनों भाइयों को थाने में ही आना होगा। इसके लिए दूल्हों के परिजन मान गए। बुधवार को पुलिस दूल्हों को लेकर भट्टा गांव आई। और विदाई की रस्म निभाई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें