फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबिल पर गबन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रक से ज्यादा सिलेंडर गायब कराने वाले हेड कांस्टेबल पर केस
विज्ञापन

देवरिया।
सदर कोतवाली पुलिस ने हेड कांस्टेबल शैलेष यादव के खिलाफ राजकीय धन के गबन का केस दर्ज किया है। प्रतिसार निरीक्षक लल्लन यादव की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। सिपाही पर एक ट्रक से अधिक सिलेंडर गायब करने का आरोप है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल शैलेष यादव वर्षों से पुलिस लाइंस स्थित गैस एजेंसी का कार्य देखते हैं। किसी ने प्रतिसार निरीक्षक को जानकारी दी कि शैलेष ने यहां से तमाम सिलेंडर गायब कर दिया है। शिकायत के बाद प्रतिसार निरीक्षक लल्लन यादव ने सिलेंडर की गिनती कराई। मामला सही पाया गया। गिनती के दौरान 429 सिलेंडर कम मिले हैं। इस पर प्रतिसार निरीक्षक लल्लन यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने हेड कांस्टेबल शैलेष यादव के खिलाफ राजकीय धन के गबन का केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल नितीश श्रीवास्तव का कहना है कि प्रतिसार निरीक्षक की तहरीर पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ राजकीय धन के गबन का केस दर्ज किया गया है। तहरीर के आधार पर गैस एजेंसी पर 429 सिलेंडर कम मिले हैं। मामले की जांच की जाएगी। आरोपी सिपाही से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें