फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
देवरिया। दहेज के लिए जयमाल के बाद शादी कार्यक्रम से भागे दूल्हे समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला मंगलवार की रात को शहर के एक मैरिज हॉल का है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

भाटपाररानी के सोहनपुर के रहने वाले जयकिशुन चौरसिया ने अपनी बेटी की शादी शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी सुनील कन्नौजिया के साथ तय किया था। मंगलवार की रात को सीसी रोड के एक मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि जयमाल के बाद तीन लाख रुपये दहेज के लिए वर पक्ष के लिए लोग शादी कार्यक्रम से भाग गए। बुधवार को जयकिशुन ने कोतवाली पुलिस और एएसपी से मिलकर शिकायत की। एएसपी शिष्यपाल के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दूल्हा सुनील कन्नौजिया, उसके पिता शिवबचन कन्नौजिया, माता कुमारी देवी, बहन रंजना, अवंतिका, सुमन और नीलम के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। इस बाबत सीओ सिटी वरुण मिश्र का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें