फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1720 शीशी नेपाली शराब बरामद, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
एसएसबी और पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़/खुनुवां/बढ़नी/ ककरहवा। जिले में गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी की टीम ने तीन स्थानो से कुल 1720 शीशी नेपाली शराब बरामद की। 
विज्ञापन


 खुनुवां चौकी क्षेत्र के अठकोनियां गांव के पास गश्त पर तैनात पुलिस-एसएसबी की टीम ने नेपाल की ओर से दो बाइक पर झोले लेकर आ रहे व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ की गई तो 250 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस-एसएसबी की टीम ने मनोज कुमार निवासी सुंतनवापुर, किसलावती निवासी अकबरपुर (नेपाल) और संदीप निवासी रमवापुर, सरिता निवासी गड़ाकुल के पास झोले में 250 शीशी नेपाली शराब व दो बाइक बरामद हुई। 

 ककरहवा प्रतिनिधि के अनुसार, एसएसबी 43वीं वाहिनी ककरहवा कंपनी कमांडर कमलेश यादव ने बताया कि बुधवार देर शाम भारत-नेपाल की सीमा के पिलर संख्या 544/36 के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर 90 शीशी नेपाली शराब बरामद की। पकड़े गए शख्स की पहचान नरेश कुमार निवासी बानपुर थाना मोहाना के रूप में हुई है। बाद में उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार,  एसएसबी एवं ढेबरुआ थाना की पुलिस ने नेपाल से भारतीय क्षेत्र में बाइक पर लादकर नेपाली शराब के साथ प्रवेश कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी राम प्रकाश चन्द और एसएसबी बीओपी बढ़नी के निरीक्षक बजरंग लाल वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवानों ने पिलर संख्या 569 के पास से बाइक सवारों से 220 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई । पूछताछ के बाद दोनों कि निशानदेही पर घरूआर बाग से 1160 शीशी नेपाली शराब की। 
विज्ञापन

 तस्करों की शिनाख्त रविन्द्र उर्फ बब्लू निवासी घरूआर थाना ढेबरूआ और नाम दिनेश कुमार निवासी जिला-बलसाड़ ( गुजरात) के रूप में हुई। टीम में चौकी प्रभारी बढ़नी आरपी चंद, कांस्टेबल फैज खान, एसएसबी निरीक्षक बीएल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें