फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पांच महिलाओं समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में पांच महिला समेत सात घायल
विज्ञापन


खुखुंदू के पकड़ी खास गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। हैंडपंप का हैंडिल टूटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष की महिलाओं ने जेवर छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना पकड़ी खास गांव में शनिवार की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पकड़ीखास गांव में राधेश्याम कुशवाहा और त्रिभुवन कुशवाहा के परिवार के बीच शुक्रवार की शाम को हैंडपंप का हैंडिल तोड़ने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस को दी गई तहरीर में इंदू देवी पत्नी राधेश्याम ने लिखा है कि हैंडिल बदलने के बाद गालीगलौज देते हुए शनिवार की सुबह त्रिभुवन पक्ष के लोग दरवाजे पर चढ़कर पीटने लगे। बीचबचाव करने पहुंची बेटी कुसुम और सुनीता, सविता की भी पिटाई की। आरोप है कि इसी बीच कुसुम के कान की बाली और मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। उधर, त्रिभुवन का आरोप है कि उनके अलावा पत्नी गीता देवी और आस नारायण की पिटाई की गई। पुलिस त्रिभुवन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी एसओ मनोज यादव ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें