फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

मारपीट के दौरान एक युवक से सोने की चेन व मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि ईंट पत्थर चलने लगे। जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। सूचना पर लार व कोतवाली पुलिस मौका पर पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मलकौली गांव में बुधवार की रात एक व्यक्ति के यहां कार्यक्रम था। इसमें आर्क्रेस्टा का आयोजन किया गया था। जिसे देखने के लिए गांव के अलावा अगल बगल के गांवों के लड़के पहुंचे थे। आक्रेस्ट्रा में नर्तकी नाच रही थी। इस बीच एक युवक मंच पर चढ़कर उसके नाचने लगा। जिसको लेकर कुछ लोगों ने बिरोध किया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ गया कि ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें गांव के अवधेश यादव व बलिन्द्र यादव घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर अवधेश यादव की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित नें पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान किसी ने उसके गले से सोने की चेन व पाकेट से कीमती मोबाइल छीन ली। कोतवाल श्याम विहारी ने बताया कि सूचना मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें