फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के सामने रिटायर्ड सिपाही ने दुकानदार को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड सिपाही से सब्जी के पैसे मांगे तो मारा चाकू
विज्ञापन

- एसपी कार्यालय के सामने हुई घटना, शोर सुनकर पहुंचे टीएसआई पर भी तान दिया चाकू, होमगार्डों की मदद से पकड़ा गया, चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सब्जी के रुपये मांगने पर रिटायर्ड सिपाही ने एसपी कार्यालय के सामने सब्जी विक्रेता पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके गर्दन पर लगी। लोगों के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद टीएसआई रामवृक्ष पहुंचे तो हमलावर उनको भी चाकू दिखाने लगा। होमगार्डो की मदद से टीएसआई ने रिटायर्ड सिपाही को पकड़ा और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भटवलिया मोहल्ला निवासी दीपक गुप्ता 22 एसपी कार्यालय के सामने ठेले पर सब्जी की दुकान लगाता है। बुधवार को दिन में करीब 3 बजे एक रिटायर्ड सिपाही पहुंचा और सब्जी खरीदा। रुपये लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इससे नाराज रिटायर्ड सिपाही जेब से चाकू निकाला और दुकानदार के गले पर वार कर दिया। यह देख आस-पास के लोगों ने शोर मचाया तो टीएसआई पहुंचे इनको देख सिपाही बौखला गया और चाकू मारने की धमकी देने लगा। टीएसआई ने सूझबुझ का परिचय देते हुए होमगार्डों को बुलाया। हल्का बल प्रयोग कर रिटायर्ड सिपाही को पकड़ा और चाकू अपने कब्जे में लिया। अपनी गाड़ी से घायल दुकानदार को टीएसआई ने जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपित रिटायर्ड सिपाही कोतवाली पुलिस के हवाले किया। रिटायर्ड सिपाही शराब के नशे में था। कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। रिटायर्ड सिपाही जिले के सोंदा का निवासी है। इस बाबत कोतवाल प्रभारी कोतवाल राजबीर यादव ने बताया कि रिटायर्ड सिपाही नशे में है। चाकू कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिली है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें