फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
सुभाष चौक पर एपवा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से गैंगरेप करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने बुधवार को सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि कार्रवाई की जगह पुलिस सुलह का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

इसके पहले कार्यकर्ताओं की जुटान ऐपवा कार्यालय पर हुई। जहां से जुलूस निकाला गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। सुभाष चौक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि अच्छे दिन की जगह महिलाओं के खराब दिन आ गए हैं। गैंगरेप जैसी घटना को भी पुलिस प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रही है। कहा कि थानेदारों पर सरकार के आदेश का कोई असर नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कराने जाने वाली महिलाओं को थाने में गालियां सुननी पड़ी रही है। सबिता सिंह ने कहा कि बलात्कार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऐपवा हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस दौरान सबिता यादव, शोभा, सीमा सिंह, सुनैना, गीता, विमला रानी, किसमती दुलारी, कुसमावती, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें