फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी=जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
वारदात
विज्ञापन
गौरी बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भरिया में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात एक मकान में नकब लगाकर नकदी, जेवरात समेत दो लाख रुपये तक के सामान उड़ा दिए। गृह स्वामी ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

ग्राम भरिया निवासी चंद्रशेखर निषाद के परिवारजन शुक्रवार की रात बरामदे व छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के पीछे से सेंध लगा दी। अंदर घुस कर चोरों ने कमरों में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर 10 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण आदि सामान समेट कर चंपत हो गए। सुबह घर वालों की नींद खुली तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने सौ नंबर डॉयल कर सूचना पुलिस को दी। छानबीन में पुलिस ने गांव से 500 मीटर दूर कुछ टूटे हुए बॉक्स बरामद किए। इस संदर्भ में थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें