फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मौत के बाद नहीं हो सकी शादी

विज्ञापन
म्मा पाण्डेय गांव में हर्ष फायरिंग में हुई मासूम की मौत के बाद शादी मण्डप में रोती दुल्हन की दादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर थाने के अम्मा पांडेय गांव में द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की भांजी की मौत हो गई। घटना के बाद भगदड़ में दूल्हा भी बारातियों के साथ भाग गया। इससे इससे शादी नहीं हो सकी। मौत की वजह हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चचेरे भाई द्वारा कारतूस लोड करते वक्त अचानक ट्रिगर दब जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरीबाजार के सेखुई निवासी सूर्यनाथ यादव के बेटे कृत्यानंद की बारात शुक्रवार को अम्मा पांडेय गांव में राजेश यादव के घर आई थी। लोगों का कहना है कि द्वारपूजा के बाद जयमाल कार्यक्रम में लोग वर-वधू को आशीर्वाद दे रहे थे। दोनों ओर से हर्ष फायरिंग भी हो रही थी। दुल्हन का भाई योगेश दोनाली बंदूक लेकर स्टेज पर कारतूस भरने लगा। इस दौरान अचानक फायर हो जाने से गोली दूल्हे की भांजी डिंपल को जा लगी। इससे डिंपल की मौत हो गई। छर्रे के जद में आसपास खड़े राहुल, विक्की और पूजा भी आ गए। देखते ही देखते बारात में भगदड़ मच गई। मौका देख दूल्हा भी भाग गया।

एएसपी और सीओ ने लिया जायजा
हर्ष फायरिंग में हुई बच्ची की मौत होने पर पूरी रात अफरातफरी का माहौल रहा। शादी मंडप में शहनाइयों और मंगलाचरण की जगह चीख-पुकार सुनाई दे रहा था। एएसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह और सीओ रुद्रपुर बृजेंद्र राय ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। अधिकारियों ने ऐहतियात के तौर पर चार थानों की पुलिस बुला ली थी।
विज्ञापन


भाई और चाचा सहित अन्य पर हत्या का केस
हर्ष फायरिंग में डिंपल की मौत के मामले में सदर कोतवाली के रजला गांव निवासी पिता महेश की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन के चाचा संजय और उनके बेटे योगेश सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने असलहे की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लड़की पक्ष के रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। गिरफ्तारी को लेकर एसओजी की ईगल टीम लगी है।

मंडप में रोती रहीं दादी और मां
मामला सामान्य होने पर शादी मंडप में कन्या पक्ष के लोग दूल्हे के लौटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दूल्हे की वापसी नहीं होने से विवाह नहीं हो सका। इसको लेकर दुल्हन की दादी दीपराजी और मां रातभर शादी के मंडप में रोती रहीं। जबकि हाथों में मेंहदी लगाए पूजा बदहवास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें