फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़ित छात्रा का होगा डीएनए टेस्ट

विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस कॉलेज में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले प्रधानाचार्य को 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके अलावा पुलिस पीड़िता के शरीर से मिले आरोपी के बाल, त्वचा आदि के अंशों का डीएनए टेस्ट भी कराएगी, ताकि रेप में उसकी संलिप्तता का पता लगाया सके।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी गांव के पास एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। आरोप है कि रविवार को प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव ने उसे कॉलेज पर प्रैक्टिकल फॉर्म भरवाने के लिए बुलाया था। छात्रा अपने भाई के साथ बाइक से कॉलेज पहुंची तो वहां सिर्फ प्रधानाचार्य मौजूद था। उसने छात्रा के भाई को खोराराम चौराहे पर फोटो कॉपी कराने के लिए भेज दिया। इसके बाद बंद कमरे में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पिटाई की। सोमवार को पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव पर केस दर्ज कर लिया। इस बाबत गौरीबाजार एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें