फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामपार इंस्पेक्टर की जांच करेंगे सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
- हियुवा जिला महामंत्री की शिकायत पर एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- तीन दिन के अंदर सीओ से मांगी जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। हियुवा के जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने खामपार इंस्पेक्टर के कार्यप्रणाली की जांच का निर्देश सीओ भाटपाररानी को दिया है। सीओ से तीन दिन के भीतर जांचकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसपी एन. कोलांचि शनिवार को भाटपाररानी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। हियुवा के जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल ने एसपी से शिकायत की कि शनिवार को वह परसिया छितनी सिंह के प्रमोद प्रसाद की मदद के लिए खामपार थाने पर गए। उनका आरोप है कि इंस्पेक्टर विद्याधर कुशवाहा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इंस्पेक्टर के कहने पर एसआई राघवराम प्रसाद ने पीड़ित प्रमोद प्रसाद के प्रार्थना पत्र को फाड़ दिया। छेड़खानी के मामले को एनसीआर में दर्ज किया। उन्होंने कहा है कि इसके पूर्व 26 दिसंबर को खामपार थानाक्षेत्र के बलिवल गांव में सोनू श्रीवास्तव के मुर्गी फार्म पर पिकअप लगाकर कुछ अराजक तत्व रात में मुर्गा चुरा रहे थे। चोरों को लोगों ने पकड़ लिया था और थाने पर लेकर पहुंचे थे। इस मामले में भी उन्होंने पकड़े गए चोरों से मोटी रकम लेकर छोड़ दिया। हियुवा नेता ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। एसपी एन.कोलांचि ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल छेड़खानी का केस दर्ज करने का निर्देश दिया। मामले की जांच सीओ भाटपाररानी को सौंप कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें