फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में युवक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना के विशुनपुर कला गांव के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया। ढाई माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के शाहपुर पुरैनी गांव का रहने वाला प्रमोद यादव पुत्र बैजनाथ यादव दुबई में रहकर नौकरी करता था। इसी साल 11 मई को उसकी शादी बघौचघाट थानाक्षेत्र के तिरमा साहुन गांव निवासी रीना से हुई। शादी से कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर लौटा था। सोमवार को किसी काम से प्रमोद देवरिया शहर में आया था। लौटते समय रात करीब 10 बजे वह विशुनपुर कला गांव के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जाकर घुस गई। मौके पर ही प्रमोद की मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और रामपुर कारखाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही पत्नी रीना और मां रमावती देवी बदहवास हो गईं। प्रमोद तीन भाइयों में बीच का था। बड़े भाई गुड्डू और छोटे भाई उमेश का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर अजय ओझा का कहना है कि प्रमोद की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें