फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा भाई जख्मी

विज्ञापन
सकलदेव यादव के मौत के बाद विलाप करते परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। बहन के घर से शादी समारोह में शामिल होकर बृहस्पतिवार रात लौट रहे सगे भाइयों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घायल का गोरखपुर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना थाना क्षेत्र के खेमादेई गांव के पास की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

खेमादेई गांव निवासी सकलदेव यादव (50) और इसका बड़ा भाई पंचदेव यादव (53) बृहस्पतिवार को सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र के बैदवलिया गांव में बहन के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर के लिए चले। सकलदेव बाइक चला रहा था, जबकि पंचदेव पीछे बैठा था। गांव के निकट सड़क पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें सकलदेव यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि पंचदेव घायल हो गया। सकलदेव मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बहन के घर शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पूर्व घर आया था। मौत से घरवालों में कोहराम मच गया। सकलदेव के दो बेटे जयप्रकाश (22) और प्रेमप्रकाश (18) हैं। पत्नी मराछो देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस बाबत एसओ श्रवण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें