फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
भटनी। विधवा महिला के साथ गैंगरेप करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली महिला एक निजी अस्पताल में दाई है। मंगलवार रात एक युवक ने उसके मोबाइल पर फोन कर मरीज का चेकअप कराने के बहाने उसे भटनी के नोनापार गांव के बगीचे में लाया। युवक ने दो साथियों के साथ महिला के साथ रेप किया। रेप के बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश आने पर पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी भाई को दी। बृहस्पतिवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। उसी रात अज्ञात आरोपी को पकड़ लिया गया। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी के बताने पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीसरे आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। शुक्रवार शाम पुलिस ने महिला को बुलाकर दोनों आरोपियों की पहचान कराई। एसओ जयशंकर पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की लोकेशन मिल गई है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें