फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों को घायल करने वाला जेल भेजा गया

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
भलुअनी। ग्राम बांकी सिंगही में रविवार को चाकू और ईंट-डंडे से सात लोगों को घायल करने वाले को जेल भेज दिया गया है। वह हत्या के मामले में जेल में था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। उधर, हमले में घायल हुए चार साल के अमन की हालत गंभीर है। उसका पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बांकी सिंगही गांव निवासी बदन खरवार असम में कुली का काम करता था। इकलौता बेटा छट्ठू भी साथ रहता था। उम्र ढलने पर बदन अपना बिल्ला बेटे को देकर गांव चला आया। कुछ साल बाद बेटा भी गांव आ गया। 2014 में छट्ठू ने गांव की ही कलावती पत्नी स्व. लक्ष्मी गुप्ता की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह करीब डेढ़ साल तक जेल में रहने के बाद हाल में जमानत पर बाहर आया था।
रविवार को क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद छट्ठू के पास आ गई। इससे नाराज होकर उसने अमन पुत्र मनोज यादव पर हमला कर दिया। छट्ठू ने बच्चे को बचाने आए छह अन्य लोगों को भी चाकू और ईंड-डंडे से हमला करर घायल कर दिया। डॉक्टरों ने अमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले गोरखपुर और बाद में पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। उधर, लोगों ने छट्ठू को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था, जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें