रेलवे में गार्ड के पद तैनात युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी गार्ड को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टूंडला निवासी अनिल कुमार रेलवे में गार्ड के पद पर तैनात है। पिता की मौत के बाद अनिल कुमार को नौकरी मिली थी। बताया जाता है कि अनिल कुमार के पड़ोस में एक किशोरी परिवारीजनों के साथ रहती है। किशोरी की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। शुक्रवार शाम गार्ड अनिल कुमार किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर में लग गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गार्ड की हरकतों को देख किशोरी ने शोरगुल कर दिया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी गार्ड को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करते हुए थाना टूंडला लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। कोतवाल टूंडला का कहना है कि किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में लोग टूंडला थाने पर पहुंच गए थे।