भलुअनी। नगर स्थित गोविंद वल्लभ पंत वार्ड में युवा मित्र मंडल क्लब पटखौली की तरफ से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मां शारदा क्लब ने डेविड स्पोर्ट्स क्लब को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर मां शारदा क्लब की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट पर 42 रन बनाए। जवाब में मां शारदा क्लब ने छह ओवर में पांच विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में तीन विकेट लेने वाले अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले मन्नू को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर का पुरस्कार सिंकी यादव को मिला। मैच के अंपायर सौरभ मिश्र और ट्विंकल पाठक रहे। कमेंट्री सदानंद पांडेय ने की। मुख्य अतिथि नवनीत पाठक और ट्विंकल पाठक ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान सोनू, प्रियांशु, गुलशन, रोहित, निखिल, पंकज गोड़, सुरेन्द्र गोंड़ आदि मौजूद रहे।