खुखुंदू। थाना क्षेत्र के असना गांव के एक युवक ने बंगलुरू में कटे जानवर का एक फोटो अपने साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो खुखुंदू पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है। हिरासत में आने पर युवक ने अपनी गलती मानते हुए सोशल मीडिया पर लगाया फोटो डिलीट कर दिया। असना गांव के लोगों का कहना है कि महमूद का पुत्र इसराइल वायरल वीडियो में कटे जानवर का सिर अपने हाथों में पकड़े नजर आ रहा है। इसको सबसे पहले नासिक में रह रहे गांव के एक शख्स ने देखा और फोन कर इसकी जानकारी गांव वालों को दी। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि इसराइल ने अपनी गलती स्वीकारी है और पूछताछ के दौरान उसने फोटो भी डिलीट कर दिया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद