फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दाह संस्कार में गए युवक की राप्ती में डूबने से मौत

Sat, 27 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिड़हनी गांव निवासी एक युवक की राप्ती नदी में शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। वह पड़ोस की एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने गया था। नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया। करीब तीन घंटे बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ। पिड़हनी गांव निवासी रमेश यादव की मां बेला देवी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया था। दाह संस्कार में गांव का सुदर्शन यादव (45) भी शामिल होने गया था। मुखाग्नि के बाद लोग बेलुआर घाट स्थित राप्ती नदी में नहाने गए। इस दौरान पैर फिसलने से सुदर्शन गहराई में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी उसका पता चला। मदनपुर थाने से पुलिस भी पहुंची। शाम करीब छह बजे स्थानीय गोताखारों की मदद से सुदर्शन का शव बरामद हुआ। मौत की सूचना पर पत्नी मैना देवी का रो रोकर बुरा हाल था।
सुदर्शन ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत पर बुजुर्ग मां रमदेई देवी बेजार होकर रोने लगी। बेटा अभिषेक और बेटी सिंधु और संगीता बदहवास पिता के शव को देख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें