बैतालपुर। मुख्यमंत्री के बरांव आगमन पर सपा नेता बांकेलाल यादव को उनके बैतालपुर आवास पर पुलिस-प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। बांकेलाल यादव मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे। सपा नेता बांकेलाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वाला था।