बरहज (देवरिया)। नगर क्षेत्र में एनएच 227ए की ओर से रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। बुधवार को लवरछी वार्ड के निकट काश्तकारों ने मुआवजे के लिए निर्माण कार्य रोक दिया।
उन्होंने मुआवजा दिलवाने के लिए एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन दिया। एनएच 227ए की ओर से लवरछी वार्ड में रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के लिए हाशिए में आने वाली जमीनों की खोदाई कराई जा रही थी।
बुधवार को करीब 25 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए और काम रोका दिया। इस मौके पर किस्मती देवी, चंद्रप्रकाश, लीलावती, रामप्रकाश, रमेश मौजूद रहे। संवाद