फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी के बाद दुल्हन फरार, दूल्हे ने पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 26 Nov 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक गांव में एक युवक की धूमधाम से शादी हुई, लेकिन जब विदाई का समय आया तो पता चला कि दुल्हन घर से गायब है।
विज्ञापन

दूल्हे ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर दुल्हन की तलाश करने की गुहार लगाई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रुद्रपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। मंगलवार को युवक बरात लेकर पहुंचा। पूरे विधि-विधान से दूल्हा-दुल्हन ने शादी की सभी रस्में पूरी की, लेकिन जब विदाई का समय आया तो दुल्हन का कुछ पता नहीं चला।
इस पर दूल्हा पक्ष ने मईल थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में एसएसआई महेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें