फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Thu, 26 Feb 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया। एएसडीएम सीमा पाण्डेय को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक और सिविल लाइंस होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सीमा पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्तमान भाजपा सरकार अपनी आलोचना करने वालों की आवाज दबाने के लिए हठधर्मिता पर उतारू हैं। कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य और उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया तथा उनके साथ आए बटुकों को अपमानित किया गया। अब उनके विरुद्ध यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद-25 एवं 26 के तहत प्राप्त धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि और इस साजिश के पीछे के प्रेरक तत्वों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुयश मणि त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, अब्दुल जब्बार, भरत मणि, दीनदयाल यादव, जुलेखा खातून, चंदन वर्मा और आलोक त्रिपाठी सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें