रैदास मंदिर में झाड़ू लगा कांग्रेसियों ने जताया विरोध
देवरिया। लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ित परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हिरासत के दौरान गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर मुख्यमंत्री के बयान का कांग्रेसियों ने विरोध किया। शनिवार को कांग्रेसी नेताओं ने रैदास मंदिर में झाड़ू लगाई। पूजा-पाठ कर नेताओं ने सीएम के लिए सद्बुद्धि की कामना की।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी की अगुआई में सुबह रैदास मंदिर के प्रांगण में नेताओं ने सफाई की और भजन-कीर्तन किया। कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और आने वाले चुनाव में सत्ता से बेदखल करेगी। इस दौरान शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, मुकुंद भास्कर मणि, दीनानाथ भारती, वरुण राय, विजय शेखर मल्ल रोशन, भरत मणि त्रिपाठी, कृष्ण चंद दीक्षित, सुबास राय, शंभु नाथ दीक्षित, महेंद्र आंबेडकर, नागेंद्र सिंह, अमूल्य रत्न मणि, चंद्रमोहन पांडेय, वशिष्ठ मोदनवाल, रमाशंकर यादव, मधु शर्मा, सत्यप्रकाश मणि, मनोज मणि, रामाशीष साहनी, धर्मेंद्र पांडेय, आलोक त्रिपाठी राजन, सुनील द्विवेदी, शिवशंकर सिंह, गोविंद शर्मा, दीनदयाल यादव, लालसाहेब यादव, पन्नालाल पाठक, कमलेश मिश्र, रविंद्र मल्ल, सच्चिदानंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।