कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीखे बूथ प्रबंधन के गुर
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बोले, विधानसभा चुनाव में विजय निर्माण सेना दिलाएगी कांग्रेस को सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण अभियान के तहत सोमवार को भीखमपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने शिविर में मौजूद चार सौ कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाए गए। उन्होंने कहा कि शिविर द्वारा कांग्रेस प्रदेश में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की विजय निर्माण सेना तैयार कर रही है। यही सेना विधानसभा 2022 में पार्टी को चुनाव जिताएगी। पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगी। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री विनोद वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए आजादी से पहले और बाद में अनेकों कुर्बानियां दीं और देश को समृद्धशाली बनाया।
शिविर में सोशल मीडिया पर कांग्रेस व नेताओं के बारे में फैलाए जा रहे झूठ व दुष्प्रचार से लड़ने के लिए सोशल मीडिया का बेहतर और प्रमाणिक इस्तेमाल करने की जानकारी भी दी गई। आयुष पाण्डेय, जयबर्धन बिरसा, विनय शील ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। शिविर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र, सचिव व प्रभारी कौशल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामजी गिरि आदि ने संबोधित किया। इस दौरान किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, केशव चंद यादव, नौशाद अहमद खान, पुरूषोत्तम नारायण सिंह, संदेश यादव, कृष्ण चंद्र दीक्षित, गोरख यादव, अमित सिंह गौतम, महेंद्र अंबेडकर, जयदीप त्रिपाठी, दीनानाथ भारती, विजय शेखर मल्ल रोशन, भागीरथी प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद, जुलेखा खातून, मुकुंद भाष्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, आनंद देव गिरि, भरत मणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।