संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। विकासखंड के ग्राम भठवा पांडेय निवासी विजय कुमार तिवारी ने स्थानीय प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर थक-हार कर बृहस्पतिवार को पोर्टल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। उन्होंने चकमार्ग खाली कराने की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके तथा अन्य लोगों के आने-जाने के लिए गांव में चकमार्ग छूटा हुआ है। चकमार्ग पर गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन लकड़ी, ईंट, रखकर तथा पेड़ आदि लगाकर अवरुद्ध कर दिया है। थाना से लेकर तहसील प्रशासन व राजस्व लेखपाल को कई बार शिकायती पत्र देकर चकमार्ग को खाली कराने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्थानीय प्रशासन को चकमार्ग खाली कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद