फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी कॉलेज प्रबंधक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 18 Jun 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। खेत बंटवारे के लिए लंबे समय से चल रहे विवाद में तीन पहले एक निजी कॉलेज के प्रबंधक ने एक व्यक्ति के दरवाजे पर चढ़कर पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में कॉलेज प्रबंधक समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार थे। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कॉलेज प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मईल गांव निवासी किशुन बुझारत चौधरी और राकेश चौधरी के बीच खेत बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच समाधान दिवस में समझौता भी कराया गया था। समझौते के बाद रविवार को किशुन बुझारत चौधरी पत्नी और पुत्र के साथ मईल चौराहे पर राजू यादव के मकान पर आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान राकेश चौधरी भाई तथा कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और हथियार, डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में किशुन बुझारत चौधरी घायल होकर अचेत हो गए, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र को भी चोटें आईं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को मुखबिर की सूचना पर देवरहा बाबा चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ बरठा चौराहे पर छापा मारकर मुख्य आरोपी और निजी कॉलेज प्रबंधक राकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें