फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तुष्टीकरण की राजनीति करती है सपा

Thu, 18 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत करते भाजपा नेता
विज्ञापन
देवरिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को मेडिकल काॅलेज में प्रेस से बात करते हुए कहा कि जब तक हर व्यक्ति को जीवन जीने लायक आधारभूत सुविधाएं, घर आदि नहीं मिल जाते तब तक कल्याणकारी योजनाएं चलती रहेंगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है।
विज्ञापन

सपा के लखनऊ में प्रस्तावित ब्राह्मण सम्मेलन पर पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ समाज को तोड़ने और विखंडन का काम करती है, जबकि भाजपा विकास का काम करती है।
उन्होंने कहा कि शिवसेना का गठन सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हुआ था, मगर तुष्टीकरण और सत्ता की राजनीति शिवसेना यूबीटी को गड्ढे में ले गई। शिवसेना यूबीटी पुत्रमोह में बाला साहेब ठाकरे के विचार को धूल धूसरित करने का का किया है।
विज्ञापन

उन्होंने देवरिया मेडिकल काॅलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पर कहा कि डॉक्टरों की कमी पूरे राष्ट्र में थी। प्रधानमंत्री ने वन डिस्टि्रक्ट वन मेडिकल काॅलेज की स्थापना का मंत्र देकर डॉक्टरों की कमी को दूर करने का प्रयास किया है। आने वाले दिनों में देश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी।
इसके पहले मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों को भरने का अधिकार प्राचार्य को प्रदान किया गया है। शासन स्तर पर सिर्फ नियुक्तियों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान का सफल संचालन प्राचार्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने काॅलेज प्रशासन को इन्फ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की आधारभूत आवश्यकताओं के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। रोगी कल्याण समिति में उपलब्ध धनराशि का समुचित उपयोग किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें