फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में भ्रमणशील रहें पुलिसकर्मी : रचना मिश्रा

विज्ञापन
जीआरपी थाना पर रजिस्टर को चेक करती सीओ रचना मिश्रा ।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
ट्रेन में भ्रमणशील रहें पुलिसकर्मी : रचना मिश्रा
विज्ञापन

जीआरपी की सीओ ने कहा-एसी डिब्बे में बैठकर आराम न फरमाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जीआरपी सीओ रचना मिश्रा ने शनिवार को सदर रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लंबित मुकदमों की विवेचना समय से पूरा करें। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी एसी डिब्बे में एक जगह बैठकर ट्रेन में यात्रा न करें। हमेशा भ्रमणशील रहें और यात्रियों से बेहतर व्यवहार करें। इनामी बदमाश को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाए।
विज्ञापन

दोपहर में सीओ ने थाने का निरीक्षण के दौरान मालखाने और अभिलेखों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कॉट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी यात्रा कर रहे लोगों को सचेत करते रहें। एक जगह जाकर बैठ जाने से लोगों के सामान चोरी होने का डर रहता है। संदिग्ध व्यक्ति की सघन तलाशी ली जानी चाहिए। उन्होंने थाने की लंबित मुकदमे की विवेचना के दौरान पाया कि छह मामले अभी लंबित है। जिसे पूरा करने के निर्देश दिए। एक अपराधी के पीछे एक कर्मचारी को लगाकर कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान एसओ सुधाकर उपाध्याय, दरोगा अरविंद, राम सिंह, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें