फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलने का आरोपित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौचघाट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द बोलते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक को शनिवार देर शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक शराब के नशे में मुख्यमंत्री को अपशब्द बोल रहा था। अब पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो मुख्यमंत्री को ऐसा कहने के लिए युवक को उकसाया था।
विज्ञापन

मेंदीपट्टी बेलवनिया निवासी सेराज एक पखवारा पूर्व शराब के नशे में मुख्यमंत्री को अपशब्द कहते हुए वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस ने देखा तो पता चला कि कुछ लोग उसे ऐसा कहने के लिए उकसा रहे हैं। नए थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र के कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह वीडियो जब उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के घर छापा मारा, लेकिन आरोपित नहीं मिला। उसके भाई को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपित सेराज को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें