फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में बारिश बनी बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में बारिश बनी बांधा
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को देवरिया आएंगे। जहां वह निर्मित मेडिकल कालेज की प्रगति एवं अन्य व्यवस्था देखेंगे। प्रशासन उनके कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है, लेकिन जलभराव की समस्या की वजह से तैयारियों पर असर पड़ रहा है।
शहर में जिधर देखिए उधर ही पानी नजर आ रहा है। पुलिस लाइन में जलभराव होने के कारण अफसरों ने राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड देखा। यहां कार्यक्रम के लिए विचार किया गया, लेकिन बुधवार रात को हुई बारिश से ग्राउंड में पानी भर गया। चीनी मिल ग्राउंड को कार्यक्रम के लिए साफ कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बारिश में भींगते हुए कर्मचारी साफ-सफाई में दिन भर जुटे रहे। डीएम भी मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 26 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तीन दिनों से तैयारियों में जुटा है। लगातार हुई बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। डीएम अमित किशोर के नेतृत्व में मातहत जल निकासी की व्यवस्था में जुटे हैं। चीनी मिल ग्राउंड की सफाई चार जेसीबी मशीन और सफाईकर्मियों की मदद से कराई जा रही है। प्रशासन सीएम का कार्यक्रम चीनी मिल ग्राउंड में कराने का निर्णय लिया है। बाकी सभी स्थानों पर पानी भरा हुआ है। सीएम तकरीबन सुबह 11 बजे हेलिकाप्टर से चीनी मिल ग्राउंड पर पहुंचेंगे। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद निर्मित मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। बारिश में मेडिकल कॉलेज, जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल में पानी भरा हुआ है। डीएम अमित किशोर ने बताया कि कार्यक्रम आ चुका है। बारिश की वजह से दिक्क्त जरूर है, लेकिन तैयारियां पुरी की जा रहीे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें