नौ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
देवरिया। जिले में नौ लोग बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में सक्रमितों की संख्या 5521 हो गई है। जबकि अभी तक जिले में 71 लोगों की जान जा चुकी है। 493 एक्टिव मरीज अभी भी जिले में है। पिपरा धौला कदम सीएचसी के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बकुची गांव के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिपरा धौला कदम का एक, टाउनहाल का एक, सदर कोतवाली का एक, नेमा का एक, बरवा गौर का एक, पांडेय बाजार का एक, सोंदा गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर कुछ दिनों से संक्रमित होने वालों से अधिक संख्या कोरोना को मात देने वालों की बढ़ी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया की इन दिनों संक्रमितों की संख्या कम हुई है। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है।