फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईबी ने रेल टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
गिरफ्तार टिकट एजेंट के साथ सीआईबी टीम - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
सीआईबी ने रेल टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। सीआईबी भटनी व छपरा की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक टिकट एजेंट को शुक्रवार रात छपरा (बिहार) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान दुकान से मिले प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर और अन्य समान टीम ने जब्त कर लिया। आरोपित करीब चार वर्षों में करोड़ों रुपये का रेल टिकट बना चुका है।
विज्ञापन

छपरा सीआईबी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह व भटनी प्रभारी संजय कुमार राय को शुक्रवार को मुखबिरों से एक टिकट एजेंट के बारे में जानकारी मिली। संयुक्त टीम ने सूचना पर छपरा (बिहार) के बलियापुर थाना क्षेत्र के देवलखा भट्टी बाजार स्थित कुशवाहा कंप्यूटर संस्थान पर छापा मारा। इसे देख दुकान संचालक दिनेश कुमार सिंह निवासी वार्ड संख्या-6 भट्टी बाजार देवलखा भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दुकान से टीम को 37 फर्जी आईडी, प्रतिबंधित रेडबुल सॉफ्टवेयर, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल व 6630 रुपये नकद बरामद हुआ। टीम ने सभी समान जब्त कर आरोपित के विरुद्ध छपरा आरपीएफ में केस दर्ज कराया। आरोपित के कंप्यूटर से कुछ अन्य टिकट एजेंटों का नाम और पता मिला है। सीआईबी प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि छपरा के बनियापुर से एक टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। जांच में कुछ और भी एजेंटों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें