फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में चोरी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
बघौचघाट के विशुनपुरा बाजार स्थित सराफ की दुकान में चोरी में संलिप्त आरोपी - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सराफ की दुकान में चोरी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बघौचघाट(देवरिया)। थानाक्षेत्र के विशुनपुरा बाजार के सराफ की दुकान में 24 जनवरी की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चांदी की पायल बरामद किया गया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बघौचघाट थाने में तैनात एसआई राधेश्याम चौधरी, कांस्टेबल रवि सिंह, अजय यादव, ऋषिमुनि और संतोष के साथ क्षेत्र के डोमपुरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विशुनपुरा बाजार में हुई चोरी से संबंधित चार चोर गहने लेकर देवरिया जाने की फिराक में हैं। पुलिस के लोग अर्द्ध निर्मित पुलिस चौकी झझवा मोड़ पर पहुंचकर छिप गए। कुछ देर बाद ही चार लोग आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर चारों भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में सभी ने अपना नाम क्रमश: समशुल अंसारी, आस मोहमद, हसनैन, मुनायब अंसारी निवासी विशुनपुरा बाजार बताया। तलाशी में आरोपियों के पास से नकदी समेत चांदी के पायल मिले। पायल के संबंध में आरोपियों ने बताया कि 24 जनवरी की रात विशुनपुरा बाजार में महेंद्र वर्मा की सराफा की दुकान से चोरी की हैं। इस बाबत एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि चोरी का पर्दाफाश कर दिया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें